लखनऊ : एसबीआई बैंक मैनेजर के घर में लाखों की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। इन्दिरागनर थाना क्षेत्र के अरबिंदों चौकी स्थित बैंक मैनेजर के घर से चोर लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित को आसपास निमार्णाधीन बिल्डिंग में काम कर रहे मजदूरों पर शक है। जिसके आधार पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।

इन्दिरानगर कुंज विहारी इन्क्लेव निवासी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में तैनात असिस्टेंट मैनेजर मनोज कुमार गुप्ता की तैनाती प्रतापगढ़ में है। जो प्रतापगढ़ ही रहते हैं।

चोरों ने सोमवार की देर रात घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के समान समेत जेवरात पर हाथ साफ कर मौके से फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार