अशरफ अली बनकर SP MLA Irfan Solanki हुए थे फरार, Mumbai Airport में मास्क लगाकर CCTV में कैद
कानपुर से फरार इरफान सोलंकी का नहीं लगा कुछ पता।
कानपुर में आगजनी के आरोप में फरार सपा विधायक इरफान सोलंकी और रिजवान का कई दिन बीत जाने के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है। इधर, अशरफ अली बनकर इरफान सोलंकी ने फर्जी आधार के जरिए एयरपोर्ट का टिकट बनवाया था। वहीं, मुबई एयरपोर्ट में मास्क लगाकर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है।
कानपुर, अमृत विचार। SP MLA Irfan Solanki की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। पुलिस की जांच में एयरपोर्ट में इरफान सोलंकी सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं। इरफान ने खुद को छिपाने के लिए मास्क का सहारा लिया था। इतना ही नहीं, इरफान सोलंकी ने अशरफ अली नाम से फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया था। जिसके जरिए ही उन्होंने यात्रा की है। एयरपोर्ट में दाखिल होने, यात्रा करने से लेकर मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलने के दौरान इरफान सोलंकी मुंह में मास्क लगाए हुए थे।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच में पता चला है कि नूरी शौकत ने अपनी कार से दिल्ली एयरपोर्ट तक उन्हें पहुंचाया। इस दौरान कार में नूरी का ड्राइवर और एक अली नाम का व्यक्ति एयरपोर्ट तक साथ गया। सूत्रों ने बताया कि मुंबई में इरफान सोलंकी को उनके साले अनवर मंसूरी और अख्तर मंसूरी अपने स्कूटी और एक प्राइवेट टैक्सी से इरफान को भगाने में मदद की।
इन धाराओं में दर्ज हुई एफआईआर
ग्वालटोली थाना पुलिस ने जाजमऊ इंस्पेक्टर अशोक दुबे की तहरीर पर इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी, नूरी शौकत, अशरफ अली उर्फ शेखू नूरी, इशरत, उम्मार इलाही उर्फ अली, अनवर मंसूरी, अख्तर मंसूरी और अली के खिलाफ धारा-212, 419, 420, 467, 468, 471 और 120-बी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
