Pakistan vs England : टेस्ट मैच पर संकट, पाकिस्तान पहुंची इंग्लैंड क्रिकेट टीम के 14 सदस्य 'अज्ञात वायरस' से संक्रमित
इंग्लैंड क्रिकेट टीम 17 साल बाद पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए आई है। इंग्लिश टेस्ट टीम ने इससे पहले 2005 में पाकिस्तान का दौरा किया था
नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान पहुंच गई। दोनों टीमों के बीच एक दिसंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। इंग्लैंड क्रिकेट टीम 17 साल बाद पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए आई है। इंग्लिश टेस्ट टीम ने इससे पहले 2005 में पाकिस्तान का दौरा किया था, जब उसे 0-2 से हार मिली थी। लेकिन रावलपिंडी में टेस्ट मैच से ठीक एक दिन पहले ही इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स समेत टीम के कुल 14 सदस्य एक अज्ञात वायरस की चपेट में आ गए हैं। खिलाड़ियों को आराम करने को कहा गया है और अब टेस्ट मैच पर संकट है।
Touchdown in Pakistan for our Men’s Test squad! 🇵🇰 pic.twitter.com/2GbRr1Xcw1
— England Cricket (@englandcricket) November 26, 2022
जानाकरी के मुताबिक, जिन 14 सदस्यों को अज्ञात वायरस हुआ है उनमें से आधे खिलाड़ी और स्टाफ मेंबर्स हैं। इंग्लैंड ने तीन टेस्ट मैच की सीरीज़ के लिए 15 खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजा है, इनमें से करीब आधे खिलाड़ी इन्फेक्शन से ग्रसित हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, टीम के केवल पांच खिलाड़ी हैरी ब्रुक, जाक क्रॉले, कीटन जेनिंग्स, ओली पोप और जो रूट ही बुधवार को पिंडी क्रिकेट स्टेडियम में ट्रेनिंग के लिए पहुंचे। टीम के बाकी सदस्य होटल में ही रहे। इंग्लैंड के खिलाड़ियों को कौन-सा वायरस हुआ है। अभी इसकी पुष्टि भी नहीं हो पाई है। यह कोरोना या कोई अन्य अज्ञात वायरस हो सकता है।
पाकिस्तान-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
- पहला टेस्ट- 1-5 दिसंबर, रावलपिंडी
- दूसरा टेस्ट- 9-13 दिसंबर, मुल्तान
- तीसरा टेस्ट- 17-21 दिसंबर, कराची
टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान-इंग्लैंड स्क्वॉड
पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर, उपकप्तान), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, आघा सलमान, अजहर अली, फहीम अशरफ, हारिस रउफ, इमाम उल हक, मोहम्मद अली, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, नौमान अली, सरफराज अहमद, सऊद शकील, शान मसूद और जाहिद महमूद।
इंग्लैंड टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, हैरी ब्रूक, जैक क्राउली, बेन डकेट, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), विल जैक, कीटन जेनिंग्स, जैक लीच, लियाम लिविंगस्टोन, जैमी ओवर्टन, ओली पोप, रेहन अहमद, ओली रॉबिन्सन, जो रूट और मार्क वुड।
ये भी पढ़ें : FIFA World Cup 2022: अमेरिका और इंग्लैंड का कमाल, राउंड-16 के लिए किया क्वालीफाई... वेल्स-ईरान की छुट्टी
