औरैया: पुलिस के हत्थे चढ़े ATM की जालसाजी कर रुपए ठगने वाले गिरोह के तीन सदस्य 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया, अमृत विचार। एटीएम मशीनों से छेड़छाड़ कर बैंकों से लाखों रुपए की चपत लगाने वाले अंर्तराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 109 एटीएम कार्ड व 70 हजार रुपए  बरामद किए गए हैं। 

ये भी पढ़ें- औरैया में दबंगों ने सरेराह युवक को पीटा, वीडियो हुआ वायरल 

क्या है मामला?
एसपी चारू निगम  के मुताबिक, एसआई बृजेश भार्गव व तन्मय चौधरी बैंक व एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि तीन लोग अलग-अलग बाइक से एटीएम व बैंक के पास जालसाजी कर लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं और वह लोग फफूंद रोड नहर पुल के पास खड़े हैं। सूचना पर एसओजी व पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 109 एटीएम व 70 हजार रुपए बरामद हुए हैं। 

पूछताछ के दौरान एक आरोपी मनमोहन ने बताया कि वह और उसके दो साथी मिलकर जालसाजी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। आरोपी दिनेश और रोहित भोले भाले लोगों व अपने परिचितों को बहला-फुसलाकर व सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर उनका बैंक में खाता खुलाकर उनके खाता, एटीएम व पिन प्राप्त कर लेते थे।

प्राप्त खाते में कुछ रुपए जमा कर उन्हीं जमा रुपयों को निकालने के लिए वह लोगों द्वारा अन्य राज्यों में जाकर एटीएम मशीनों से रुपए निकालने के दौरान एटीएम मशीनों से छेड़छाड़ कर रुपयों की निकासी कर लेते थे। तकनीकी समस्या दिखाकर संबंधित बैंक को रुपयों प्राप्त न होने की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा देते थे। जिससे छेड़छाड़ कर निकाली गई धनराशि फिर से खातों में आ जाती थी। मिले रुपए को आपस बांट लेते थे और अपना शौक पूरा करते थे।

ये भी पढ़ें- औरैया: हाईटेक हुए बिजली चोर, मीटर में लगाई डिवाइस

 

संबंधित समाचार