मातृ मृत्यु दर में आई गिरावट 'बहुत ही उत्साहजनक': PM Modi

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) में आई गिरावट को बहुत ही उत्साहजनक करार देते हुए बुधवार को कहा कि महिला सशक्तीकरण से जुड़े सभी पहलुओं पर केंद्र सरकार मजबूती से काम कर रही है। प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की ओर से साझा किए गए उस ट्वीट पर आई है, जिसमें उन्होंने मंगलवार को कहा था कि एमएमआर में महत्वपूर्ण गिरावट दर्ज हुई है और यह देश में एक नया मील का पत्थर है। 

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन खिलाड़ियों को प्रदान किए राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार

उन्होंने कहा था, मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) में महत्वपूर्ण गिरावट आई, प्रति लाख 2014-16 में 130 से घटकर 2018-20 में 97 जीवित प्रसव हो रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण मातृ और प्रसव देखभाल सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य नीतियों व पहल ने एमएमआर को नीचे लाने में जबरदस्त तरीके से सहायता की है।

प्रधानमंत्री ने मांडविया को टैग करते हुए लिखा, यह एक बहुत ही उत्साहजनक ट्रेंड है। इस बदलाव को देखकर खुशी हुई। महिला सशक्तिकरण से संबंधित सभी पहलुओं को आगे बढ़ाने पर हमारा जोर बहुत अधिक है।

यह भी पढ़ें- INS विक्रांत से विमानों का संचालन अगले साल मई-जून तक शुरू हो सकता है: नौसेना प्रमुख

संबंधित समाचार