प्रयागराज: सपा विधायक नाहिद हसन को मिली जमानत, जानें क्या है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। चित्रकूट की जेल में बंद समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन के लिए राहत भरी खबर है। विधायक को  गैंगेस्टर के मामले में हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। इस मामले में दाखिल जमानत याचिका पर कोर्ट ने उन्हें राहत दी है। 

बताते चलें कि बीती 15 जनवरी को कैराना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित होने के चलते समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन को गिरफ्तार कर पेशी के बाद जेल भेजा गया था। स्थानीय कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज कर दी गई थी, जिसके बाद जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी लगाई गई थी। 

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को हाईकोर्ट में नाहिद हसन की गैंगस्टर एक्ट के मामले में जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति ने जमानत दी गई है। 

ये भी पढ़ें -उन्नाव: बिजलीकर्मियों की हड़ताल जारी, उपभोक्ता झेल रहे परेशानी

संबंधित समाचार