उन्नाव: बिजलीकर्मियों की हड़ताल जारी, उपभोक्ता झेल रहे परेशानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शीर्ष प्रबंधन के रवैये पर नाराजगी को लेकर बंद किया काम 

उन्नाव, अमृत विचार। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों द्वारा ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर वेतन,उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बीते दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है । जिससे क्षेत्र के बिजली घर में आज हड़ताल के दूसरे दिन अधिशासी अधिकारी नहीं पहुंचे। इस हड़ताल के चलते आम लोगों को बिल जमा करने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन पर स्वेच्छाचारी रवैये का आरोप लगाते हुए विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की इकाई ने  मंगलवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। बिजलीकर्मियों ने पावर हाउस में विरोध सभा का आयोजन कर मंगलवार को जमकर नारे बाजी की। वही दूसरे दिन भी हड़ताल के चलते फतेहपुर चौरासी विद्युत उपकेंद्र में सन्नाटा पसरा रहा।

ये भी पढ़ें -अपने प्रचार में डिंपल ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- हमारे खिलाफ भाजपा सरकार लड़ रही है चुनाव

संबंधित समाचार