बहराइच: संगठन की मजबूती पर ध्यान दें कार्यकर्ता, बसपा की कैसरगंज में हुई बैठक
अमृत विचार, बहराइच।कैसरगंज विधान सभा के बुबकापुर सेक्टर में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि देवीपाटन मंडल के मुख्य जोनल इंचार्ज नौशाद अली और विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष अजय गौतम रहे।
मुख्य अतिथि ने उपस्थित पदाधिकारियों से संगठन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा से ही देश और प्रदेश में एकता आएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ता मेहनत करें। साथ ही बसपा सुप्रीमो द्वारा किए गए विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाएं। जिससे पुनः पार्टी की सरकार आए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी सभी नगर निकाय में चुनाव लडेगी। ऐसे में सभी लोग मेहनत कर जीत दिलाएं। इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष हरिश्चंद गौतम, सचिव हीरालाल गुप्ता, रामशंकर मौर्य, बलराम गौतम, रामकुमार, मोतीलाल वोरा, वीरेंद्र कुमार और सत्तार अली समेत अन्य शामिल रहे
