चित्रकूट: रेडक्रास संस्था ने क्षय रोगियों को दी पोषण किट
अमृत विचार चित्रकूट। रेडक्रॉस संस्था के तत्वाधान में बुधवार को जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने 50 क्षय रोगियों को कलेक्ट्रेट सभागार में पोषण किट दी। जिलाधिकारी ने संस्था के कामों की सराहना की। उन्होंने क्षय रोगियों से किट में दी गई चीजों का नियमित प्रयोग करने की अपील की। विभागीय अधिकारियों से रेडक्रास की सदस्यता लेने की अपील की। संस्था के सचिव केशव शिवहरे ने बताया कि गोद लिए गए सभी 100 क्षय रोगियों को निरोग होने तक लगातार पोषण किट वितरित की जाएगी।
शीघ्र ही जिले में रेडक्रॉस भवन की स्थापना की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर व सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने रोगियों से दवाओं का नियमित सेवन करने को कहा। कार्यक्रम में एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, डीएसओ वीके महान, राजेश सिंह, डॉ. सुधीर कुमार शर्मा, डॉ. इम्तियाज अहमद, जिला क्षय अधिकारी डॉ. आरके आजाद चिकित्साधिकारी आदि मौजूद रहे।
