SP MLA Irfan Solanki को फरार कराने में नूरी शौकत समेत चार गए सलाखों के पीछे, Hyderabad में मिली आखिरी लोकेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

SP MLA Irfan Solanki कानपुर में इरफान सोलंकी को भगाने में नूरी शौकत समेत चार भेजे गए जेल।

SP MLA Irfan Solanki कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी और रिजवान को फरार कराने में नूरी शौकत समेत चार को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, विधायक इरफान सोलंकी की आखिरी लोकेशन हैदराबाद में मिली है।

कानपुर, अमृत विचार। SP MLA Irfan Solanki कानपुर के सीसामऊ से सपा विधायक इरफान सोलंकी का फर्जी आधार कार्ड बनवाने और फरारी कटवाने के मामले में बुधवार को ग्वालटोली पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच चार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। इस घटना में विधायक के दो साले आरोपी हैं। दूसरी तरफ पुलिस अब इरफान के घर की कुर्की करने के साथ ही गैंगस्टर समेत आठ नए मुकदमें लिखने की तैयारी कर रही है।

 मंगलवार को ग्वालटोली पुलिस ने जाजमऊ एसओ की तहरीर पर थाने में विधायक इरफान सोलंकी, भाई रिजवान सोलंकी, पूर्व पार्षद आयशा बेगम की पुत्री नूरी शौकत, उनका ड्राइवर अम्मार इलाही उर्फ अली, विधायक के साले अनवरी मंसूरी और अख्तर मंसूरी, अशरफ अली, इशरत व अली के खिलाफ खिलाफ धारा-212, 419, 420, 467, 468, 471 और 120-बी के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने इस मामले में नूरी शौकत, अम्मार इलाही उर्फ अली, अनवर मंसूरी और अख्तर मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को ग्वालटोली पुलिस ने चारों आरोपियों का उर्सला अस्पताल में मेडिकल कराया। इसके बाद सबसे पहले दोपहर तीन बजे के आसपास एमएम 7 की कोर्ट में नूरी शौकत को लेकर पहुंची।

थोड़ी ही देर बाद अन्य तीनों आरोपियों को एक-एक करके कोर्ट में हाजिर किया। बचाव पक्ष के वकील नरेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कोर्ट में पेश करने के बाद चारों आरोपियों की जमानत खारिज कर दी गई। जिसके बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हैदराबाद में मिली आखिरी लोकेशन

पुलिस सूत्रों के अनुसार विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान की आखिरी लोकेशन हैदराबाद में मिली है। फरार दोनों भाईयों की तलाश में चार राज्यों में पुलिस की अलग-अलग टीमें तलाश कर रही है। साथ ही यूपी पुलिस के साथ तेलंगाना, दिल्ली, मुंबई, महाराष्ट्र समेत कई जगह पुलिस की टीमें एक्टिव है।

संबंधित समाचार