बाजपुर: मारपीट के मामले में दो पक्षों के छह के खिलाफ रिपोर्ट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। आपसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें महिला सहित तीन लोगों को चोटें आईं हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के एक महिला समेत छह लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

वार्ड नंबर-आठ मोहल्ला रत्नामडैया केलाखेड़ा निवासी इंतेजार अली पुत्र इकरार अली ने तहरीर में कहा है कि 28 नवंबर की देर रात करीब साढ़े आठ बजे मोहल्ले के ही शाहनबाज अली, फिरासत अली पुत्र अबरार अली, रिहासत अली पुत्र असफाक अली आदि ने चौराहा रत्नामडैया पर बिना किसी बात के उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव को पहुंची उसकी मां के साथ भी मारपीट की गई है जिसमें दोनों के चोटें आई हैं।

वहीं, दूसरे पक्ष के शाहनबाज अली पुत्र अकरार अली ने भी थाने में तहरीर दी है जिसमें इंतेजार अली, अफजाल अली पुत्र इकरार अली, नाजुक बी पत्नी इकरार अली आदि पर गाली-गलौज व मारपीट कर घायल करने का आरोप लगा तहरीर दी है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा