आज का राशिफल। 01 दिसंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। मनोरञ्जन के भरपूर अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ की स्थितियां बनेंगी। आपकी कोई योजना सफल हो सकती है।

वृष

आज मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आप काम के अलावा अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे।

मिथुन

अाज अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहें। किसी बुजुर्ग की सेहत की चिन्ता रहेगी। काम के दबाव में स्वयं को फंसा हुआ महसूस करेंगे। आपके चलते हुए काम रुक सकते हैं। उच्च अधिकारी आपसे विरोध व्यक्त कर सकते हैं। शिक्षा में बाधा आ सकती है।

कर्क

आज ऑफिस में आपको परेशानियों का अनुभव करने पड़ेगा। अचानक बड़े खर्च सामने आने से आपका बैंक-बैलेंस प्रभावित हो सकता है। गैस और कब्जियत की समस्या हो सकती है। दूसरों के मामले में बिना मांगे सलाह न दें।

सिंह

आज आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित रहेंगे। पार्टनरों के साथ मतभेद दूर होंगे। गम्भीर विषयों पर चर्चा करने का विचार बनायेंगे। नई नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। मैनेजमेन्ट सम्बन्धी कार्यों के लिये दिन बहुत शुभ है।

कन्या

आज नए तरीके से काम करने के अवसर मिलेंगे। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। लापरवाही में काम बिगड़ने की आशंका है। जॉब में तरक्की मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। समय का दुरुपयोग न करें। लम्बित मामलों को निपटाने में व्यस्त रहेंगे।

तुला

आज व्यर्थ के कार्यों में आपका समय बर्बाद हो सकता है। प्रेमी जन के साथ सारी बातें शेयर न करें। व्यापार में बेहतरीन अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। गैर-जरूरी वस्तुओं को खरीदने पर आपका धन खर्च होगा।

वृश्चिक

आज बातचीत के दौरान गलत शब्दों का चयन न करें। सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं। कृषि कार्यों से धन लाभ होगा। जॉब में छोटी-मोटी परेशानियां लगी रहेंगी। सम्पति विवादों का निपटारा होने के योग बन रहे हैं।

धनु

आज काम के अतिरिक्त बोझ के बावजूद आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। प्रेमी जन से अपना प्रेम अभिव्यक्त कर सकते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से कारोबार की गति बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग आपकी काफी प्रशंसा करेगा। 

मकर

आज रिश्तेदारों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। व्यापार में उत्पादन क्षमता बढ़ने से प्रसन्नता होगी। सामाजिक कार्यों में संलग्न रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में विशेष सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

कुंभ

आज दांपत्य जीवन का आनन्द उठायेंगे। पुराने मित्रों से आपकी मुलाक़ात होगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित हो सकते हैं। तनावपूर्ण स्थितियों के बाद भी आप अपना काम अच्छी तरह से कर लेंगे।

मीन

आज शत्रु पक्ष आपको परेशान कर सकते हैं। मित्रों के साथ अनबन हो सकती है। आज बड़ा महत्वपूर्ण काम करना उचित नहीं है। महत्वपूर्ण सामान गुम हो सकता है। आपको एक साथ कई काम करने से बचना चाहिये।