निकाय चुनाव : अधिसूचना जारी होते ही लगेगी आरओ-एआरओ की ड्यूटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चुनाव के लिए 20 हजार कर्मचारियों की पड़ेगी जरूरत

अमृत विचार, लखनऊ। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय आरओ और एआरओ की नियुक्ति करेगा। इसके अलावा जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन और मतगणना अधिकारी की नियुक्ति करेगा। इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने लगभग पांच सौ कार्यालयों से कर्मचारियों और अधिकारियों की सूची मांगी है।

 

निकाय चुनाव के लिए जिला प्रशासन को 20 हजार कर्मचारियों की जरूरत है। कार्यालयों द्वारा कर्मचारियों एवं अधिकारियों की सूची ऑनलाइन अपलोड की जा रही है। निकाय चुनाव की अधिसूचना लगने के बाद जिला प्रशासन विभागों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों की पद के अनुरूप ड्यूटी लगाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद अधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेंगे।

 

संबंधित समाचार