अमरोहा : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन दोस्तों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। थाना मंडी धनौरा क्षेत्र में बुधवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीनों दोस्तों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को धनौरा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी मौके पर आ गए।

जानकारी के मुताबिक, बिजनौर के सहानिया निवासी 38 वर्षीय सुभाष अपने दो दोस्त 40 वर्षीय मुन्नू और 42 वर्षीय संदीप उर्फ संजू को साथ लेकर बाइक से धनौरा के पत्थर कुटी में अपनी रिश्तेदारी में आया था। यहां से तीनों दोस्त देर रात अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक आजमपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर खावडी में पेड़ से टकरा गई। 

ये भी पढ़ें :  अमरोहा: मुठभेड़ में 25,000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल

संबंधित समाचार