Kanpur Pollution News : प्रदूषण से शहर को राहत नहीं, AQI 208 के साथ खराब स्थिति में हवा

Kanpur Pollution News कानपुर में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है।

Kanpur Pollution News : प्रदूषण से शहर को राहत नहीं, AQI 208 के साथ खराब स्थिति में हवा

Kanpur Pollution News कानपुर में प्रदूषण से शहर को राहत नहीं है। एक्यूआई 208 के साथ हवा खराब हो रही है। सरकारी वाहन भी काला धुआं फेंक रहे है। सड़कों से खूब धूल उड़ रही है। वहीं, छिड़काव नाम मात्र का रह गया है।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Pollution News प्रदूषण से शहर को राहत नहीं मिल पा रही है। बुधवार को भी शहर में धुंध छायी रही। नतीजा यह रहा कि 208 एक्यूआई के साथ शहर की स्थिति खराब बनी रही। पर्यावरण को दूषित करने में संबंधित विभागों की कार्रवाई नाम मात्र ही साबित रही है। न ही धूल पर रोक लग पाई और नही काला धुआं फेंकते वाहनों पर ही कोई लगाम लगी।

शहर में अनफिट वाहनों की भरमार है। परिवहन विभाग की काहिली को साबित करते केवल निजी वाहन ही नहीं, सरकारी वाहनों से भी खूब काला धुआं निकलता देखा गया। रावतपुर रोड, वीआईपी, हैलट अस्पताल के पास, जाजमऊ आदि सड़कों पर कई वाहन काला धुआं फेंकते हुए दौड़ते दिखे।

इनमें कई सरकारी वाहन भी थे तो कई निजी वाहनों से भी खूब काला धुआं निकल रहा था। इन वाहनों की इस हालत से यह साफ था कि अनफिट वाहनों को लेकर परिवहन विभाग कुछ भी खास नहीं कर रहा है। वहीं सड़कों पर धूल को लेकर भी शहर में थोड़ा बहुत छिड़काव ही होता है। इस वजह से धूल का उड़ना बंद नहीं हो सका है।

इस वजह से लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। वायु की स्थिति खराब बनी हुई है, लेकिन उसमें संबंधित विभाग सुधार नहीं कर पा रहे हैं। इस वजह से लोगों को भी दूषित पर्यावरण में बीमारी से जूझना पड़ रहा है। बिना मास्क लगाए शहर में आने वाले लोगों के लिए यह हवा खतरा बनती जा रही है। लेकिन, संबंधित विभाग इसको गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

इस वजह से इस समस्या पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शहर जैसी ही हालत नब्बे किमी दूर राजधानी की भी रही। लखनऊ में भी स्थिति खराब थी और एक्यूआई ढाई सौ के करीब था। वहीं झांसी की एक्यूआई भी कानपुर के आसपास थी, जहां स्थिति खराब दर्शाई गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के इन आंकड़ों से लगातार विभागों की काहिली की पोल खुल रही है, लेकिन इसको लेकर कोई ठोस कदम उठते नहीं दिख रहे हैं।

मंडलों में प्रदूषण

मंडल                   एक्यूआई

लखनऊ                246

प्रयागराज              223

झांसी                    209

कानपुर                 208

बरेली                    152

आगरा                   125