रुद्रपु़र: एटीएम से जबरन निकलवाए रुपये, जान से मारने की दी धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। आवास विकास क्षेत्र में बाइक सवार दो लोगों ने घर जा रहे युवक को जबरन रोक कर उसे धमकाते हुए एटीएम से 20 हजार रुपये निकलवा लिये। साथ ही 30 हजार रुपये और देने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

आवास विकास निवासी सुशांत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि  28 नवम्बर की देर सायं वह अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में विवेकानंद स्कूल के पास दो युवकों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर उसे रोक लिया। उसी समय दो और व्यक्ति वहां पहुंचे बाइक की किस्तें  जमा नहीं करने की बात कहते हुए उसकी बाइक की चाबी निकालने लगे। आरोप है कि बदमाशों ने उसे मोबाइल में एक मारपीट का वीडियो दिखा कर कहा कि उसे भी इसी तरह जान से मार देंगे।

उन्हें उसको मारने के लिए 30 हजार रुपये मिले हैं। जान बचानी है तो 50 हजार रुपये दे दे नहीं तो जान से मार देंगे। जिस पर पीड़ित ने कहा कि उसके पास रूपये नहीं है तो उन्होंने उसकी जेब से र्स निकालकर उसमें रखा एटीएम ले लिया और उसे जबरन अपनी गाड़ी पर बैठाकर आवास विकास के स्थित एक एटीएम पर ले गये।

जहां उससे 20 हजार रुपये निकलवा लिये। आरोपियों ने दो दिसम्बर तक शेष 30 हजार रुपये नहीं देने पर जाने से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार