बांदा: अधिवक्ता हड़ताल पर, तारीख लेकर वापस लौटे फरियादी
अमृत विचार, बांदा अतर्रा। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अमर सिंह राठौर व महासचिव मनोज द्विवेदी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने सरकार से किसान सम्मान निधि व आयुष्मान कार्ड सुविधाओं का लाभ न दिए जाने के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल धरना दिया और सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी विकास यादव को सौंपा।
सूरज बाजपेई, विवेकबिंदु तिवारी, सुशील गुप्ता, राममिलन कुशवाहा ने भी अधिवक्ताओं को सुविधाएं दिए जाने की मांग की। इस मौके पर अधिवक्ता लखन मिश्रा, बृजमोहन सिंह राठौर, मनोज श्रीवास्तव, राजेश द्विवेदी, ब्रह्मदत्त शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, मनीष गर्ग, विश्वनाथ अवस्थी, राजेंद्र जाटव, अतुल दीक्षित, धीरेंद्र सिंह, रामप्रकाश यादव, अनपत सैनी, शिवमूर्ति मिश्रा आदि मौजूद रहे। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने से फरियादी अगली तारीख लेकर मायूस होकर घर वापस लौट गए।
