जसपुर:  व्यापारी के गोदाम से 5 कुंतल से अधिक प्लास्टिक बरामद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। तहसीलदार के नेतृत्व में नगर पालिका प्रशासन की टीम ने एक व्यापारी के गोदाम पर छापा मार कर 5 कुंतल 70 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक से निर्मित उत्पाद बरामद किये और व्यापारी पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

पर्यावरण वन एवं जलवायु मंत्रालय के आदेशानुसार सिंगल यूज प्लास्टिक निर्मित उत्पादों को रोकने के उद्देश्य से चलाए गए सिंगल यूज प्लास्टिक विरोधी अभियान के तहत गुरुवार को जसपुर नगर पालिका प्रशासन की टीम ने तहसीलदार पूनम पंत के नेतृत्व में नगर के पुराना पोस्ट ऑफिस रोड पर स्थित व्यापारी अजय पुत्र विद्या नन्द के गोदाम पर छापा मारा। छापामार दल में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शाहिद अली, अब्दुल हफीज, कपिल कुमार, सुमित कुमार, मोहम्मद आसिफ, अचल कुमार, बुनियाद अली, मोहम्मद मोहसिन व ऋषभ कौशिक शामिल रहे। 

संबंधित समाचार