आज का राशिफल। 02 दिसंबर, 2022
मेष
आज शांतिपूर्वक अपना समय बिताएं। अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें। कुछ महत्वपूर्ण खर्चे सामने आ सकते हैं। युवा प्रेमियों को परिवार की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। माता-पिता को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता रहेगी।
वृष
आज नए व्यापार की रूपरेखा बना सकते हैं। बच्चों की समस्याओं को सावधानी पूर्वक सुनें। दिनचर्या थोड़ी अव्यवस्थित रहेगी। जीवनसाथी कठोर शब्दों का प्रयोग कर सकता है। शोध कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है।
मिथुन
आज दिन पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेगा। ऑफिस में सारे लोग आपकी वाहवाही करेंगे। अपने काम के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए निवेशकों का सहयोग ले सकते हैं।
कर्क
आज प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए दिन तनावपूर्ण हो सकता है। साझेदारी के व्यवसाय में धन लाभ होगा। लोग आपकी सलाह को काफी महत्व देंगे। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन हो सकता है। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे।
सिंह
आज नया काम शुरू करना आपके हित में नहीं है। मित्रों के साथ हर मुद्दे पर चर्चा न करें। नए काम की शुरुआत में बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आपकी कोई योजना लीक हो सकती है। ठंड के कारण पेटदर्द की शिकायत हो सकती है।
कन्या
आज आपका दिन काफी शुभ रहने वाला है। नई संपत्ति या दुकान आदि पर निवेश करने के लिए दिन शुभ है। व्यापार में बड़े अनुबंध हो सकते हैं। युवा प्रेम संबंधों को वैवाहिक स्वरूप दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन की समस्या दूर होगी।
तुला
आज गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचा सकते हैं। नई जॉब के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सफल होंगे। ऑफिस के काम देरी से पूर्ण होंगे। दोस्तों के साथ पर्यटन की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी की बातों और सलाह की अनदेखी न करें।
वृश्चिक
आज अपना काम स्वयं ही करें दूसरों पर न छोड़े। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नया निवेश करने के लिए दिन शुभ है। बच्चे कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक समारोह के लिए जा सकते हैं।
धनु
आज किसी सहकर्मी के साथ झगड़ा हो सकता है। अपने काम के प्रति एकाग्रता बनाए रखें। किसी मित्र को उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं। मैन्यूफैक्चरिंग संबंधी कार्यों के लिए आज दिन शुभ है।
मकर
आज शरीर में थकावट होने की आशंका है। पुराने कड़वे अनुभव दोबारा सामने आ सकते हैं। अपने मनोभावों को दूसरों पर न थोपें। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल हो सकते हैं। विदेशों में रह रहे लोगों को परेशानी हो सकती है।
कुंभ
आज धन-संपत्ति को लेकर भाग्यशाली रहेंगे। संतान के व्यवहार से आपको परेशानी हो सकती है। स्वयं को फिट रखने के लिए योग और व्यायाम अवश्य करें। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में काफी ध्यान देंगे। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।
मीन
आज जॉब में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। नया काम शुरू करने में सफलता मिलेगी। योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोग व्यापार की भी योजना बना सकते हैं। रियल एस्टेट के व्यापारियों के लिए समय शुभ है।
