निकाय चुनाव: नगर निगम अयोध्या सहित एक नगर पालिका व पांच नगर पंचायतों की वार्ड आरक्षण सूची जारी
अयोध्या नगर निगम के 60 वार्डों में से 25 अनारक्षित
अमृत विचार, अयोध्या। नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने देर शाम वार्डों के आरक्षण की प्रस्तावित सूची जारी कर दी। शासन से जारी अधिसूचना को जिलाधिकारी के प्रकाशन के सात दिन के अंदर आपत्तियां, सुझाव दिए जा सकते हैं। यह आरक्षण सूची नगर निगम अयोध्या के साथ नगर पालिका परिषद रुदौली व नगर पंचायत भदरसा, बीकापुर, सुचित्तागंज, कुमारगंज, गोसाईगंज और नगर पंचायत मां कामाख्या धाम के वार्डों की जारी कर दी है। अब लोगों को नगर निगम मेयर और नगर पंचायत व नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के आरक्षण सूची का इंतज़ार है।
नगर निगम अयोध्या के वार्डों की आरक्षण सूची पर गौर करें तो निगम क्षेत्र के 60 वार्ड हैं। इनमें 25 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। वहीं अनुसूचित जाति महिला के लिए 3, अनुसूचित जाति के लिए 6, महिला के लिए 10, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 6 और पिछड़ा वर्ग के लिए 10 सीटें आरक्षित की गईं हैं। जिले में कुल 439606 मतदाता नगर निकाय क्षेत्र में हैं। इसमें नगर निगम अयोध्या क्षैत्र में कुल 286182 मतदाता हैं।
नगर निगम अयोध्या प्रस्तावित आरक्षण
संख्या वार्ड का नाम आरक्षण स्थिति
1.अभिराम दास=अनारक्षित
2.पुरुषोत्तम नगर=अनु जाति महिला
3.झलकारी बाई=अनु जाति महिला
4.दर्शननगर=अनु. जाति महिला
5.अवैद्यनाथ=अनु. जाति
6.श्यामा प्रसाद मुखर्जी =अनु. जाति
7.चौधरीरीचरण सिंह=अनु. जाति
8.कौशलपुरी=अनु. जाति
9.शिवनगर=अनु. जाति
10.लाला लाजपतराय नगर=अनु. जाति
11.कृष्णानगर=पिछड़ा वर्ग
12.परमहंसरामचन्द्र दास=पिछड़ा वर्ग
13.आचार्य नरेन्द्र देव=अनारक्षित
14.कर्पूरी ठाकुर=अनारक्षित
15.सावरकर नगर=अनारक्षित
16.महाराणा प्रताप=पिछड़ा वर्ग महिला
17.पं.दीन दयालनगर=अनारक्षित
18.वशिष्ठकुण्ड=पिछड़ा वर्ग महिला
19.सीताकुण्ड=पिछड़ा वर्ग
20.सन्तरविदासनगर=अनारक्षित
21.हनुमानकुण्ड=महिला
22.सरदार भगत सिंह =अनारक्षित
23.सरदार पटेलनगर=पिछड़ा वर्ग महिला
24.चित्रगुप्तनगर=पिछड़ा वर्ग
25.अटलनगर = अनारक्षित
26.जनौरा=अनारक्षित
27. हनुमतनगर =पिछड़ा वर्ग
28. अश्वनीपुरम=पिछड़ा वर्ग
29. अशफाकउल्ला खां=अनारक्षित
30. दशरथकुण्ड=पिछड़ा वर्ग महिला
31.देवकाली=अनारक्षित
32. कबीरनगर=अनारक्षित
33. साकेतनगर= महिला
34. निषादराज नगर =महिला
35. अम्बेडकरनगर=पिछड़ा वर्ग
36. अवधपुरी=अनारक्षित
37.कल्याण सिंह=अनारक्षित
38.बड़ी देवकाली=पिछड़ा वर्ग
39. अमानीगंज=पिछड़ा वर्ग महिला
40. महात्मा गांधी=महिला
41= राममनोहर लोहिया =अनारक्षित
42. विक्रमादित्य नगर=महिला
43.शहीद अब्दुल हमीद=अनारक्षित
44. जय प्रकाशनरायण= अनारक्षित
45. रामकोट=अनारक्षित
46. पाटेश्वरी नगर=महिला
47. झारखंडी= अनारक्षित
48. लक्ष्मीसागर नगर= अनारक्षित
49. मंगल पांडेय= पिछड़ा वर्ग
50. शिवाजीनगर=पिछड़ा वर्ग महिला
51.अशोक सिंघल नगर= अनारक्षित
52. लक्ष्मण घाट= महिला
53. चंद्रशेखर नगर=अनारक्षित
54. अग्रसेन नगर= महिला
55. मणिराम दास छावनी= महिला
56. सुभाष चन्द्र बोस= पिछड़ा वर्ग
57. चंद्रगुप्त नगर= अनारक्षित
58. नानकपुरा= महिला
59. झूलेलाल नगर= अनारक्षित
60. स्वामी विवेकानंद= अनारक्षित
एक नगर पालिका व पांच नगर पंचायतों में आरक्षित सीटों की स्थिति
नगर पालिका परिषद रुदौली में कुल 25 वार्ड हैं। इनमे अनुसूचित जाति महिला 1, अनुसूचित जाति 1, महिला 6, पिछड़ा वर्ग के लिए 4, अनारक्षित 11 और पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 2 सीटें आरक्षित की गई हैं।
नगर पंचायत गोसाईगंज में कुल 12 वार्ड है। इसमें जाति महिला के लिए 1, अनुसूचित जाति के लिए कोई सीट नहीं, महिला के लिए 2, पिछड़ा वर्ग के लिए 2, अनारक्षित 6 पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 1 सीट आरक्षित की गई है।
नगर पंचायत बीकापुर में कुल 11 वार्ड हैं। इसमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 1, अनुसूचित जाति के लिए 1, महिला के लिए 2, पिछड़ा वर्ग के लिए 1, अनारक्षित 5 एवं 1 सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की गई है।
नगर पंचायत कुमारगंज में कुल 13 वार्ड है। इसमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 1, अनुसूचित जाति के लिए 2, महिला के लिए 3, पिछड़ा वर्ग के लिए 2, अनारक्षित 4 तथा 1 सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है।
नगर पंचायत मां कामाख्या कुल 15 वार्ड हैं। इनमें एक अनुसूचित जाति महिला 2 अनुसूचित जाति 6 महिला 2 पिछड़ा वर्ग 6 अनारक्षित और 2 सीटें पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हैं।
नगर पंचायत खेरोनी सुचिता गंज में कुल 15 वार्ड हैं। यहां अनुसूचित जाति महिला के लिए 2, अनुसूचित जाति के लिए 4, महिला के लिए 1, पिछड़ा वर्ग के लिए 2, अनारक्षित 4 तथा पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 2 सीटें आरक्षित की गई हैं। फिलहाल यह आरक्षण अनंतिम है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आरक्षण सूची के प्रकाशन के उपरांत 1 सप्ताह के अंदर दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। दावे व आपत्तियों के निस्तारण के बाद आरक्षण की वार्ड वार सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
ये भी पढ़ें -गोंडा नगर पालिका सहित दस निकायों के 173 वार्डों के आरक्षण तय
