गोंडा नगर पालिका सहित दस निकायों के 173 वार्डों के आरक्षण तय
शासन ने जारी की सूची, चुनाव की सरगर्मी तेज
अमृत विचार, गोंडा। निकाय चुनाव 2022 की सरगर्मी तेज हो गई है। गुरुवार की शाम को शासन ने गोंडा नगर पालिका परिषद समेत दस निकायों के वार्डों का आरक्षण तय कर सूची जारी कर दी है। पुरानी निकायों के आरक्षण में वार्डों का आरक्षण बदल गया है, जबकि नवगठित तीन नगर पंचायतों के आरक्षण नए सिरे से तय किए गए हैं। दो नगर निकायों में परिसीमन के कारण कई वार्ड नए आरक्षण की श्रेणी में रखे गए हैं।
सदर तहसील अंतर्गत गोंडा नगर पालिका परिषद में 27 वार्ड हैं। जबकि खरगूपुर नगर पंचायत में दस वार्ड। इसमें केवल वार्डों का आरक्षण तय किया गया है। धानेपुर नई नगर पंचायत बनी है। इसमें 15 वार्ड तय किए गए हैं। यहां नए सिरे से आरक्षण तय किए गए हैं। करनैलगंज नगर पालिका परिषद व कटरा बाजार में परिसीमन हुआ है और इसमें कई गांवों को शामिल किया गया है। नवाबगंज नगर पालिका परिषद में चक्रानुक्रम आरक्षण की व्यवस्था अपनाई गई है। बेलसर, तरबगंज दो नए नगर निकायों का गठन हुआ है। इनमें नई आरक्षण व्यवस्था लागू की गई है। मनकापुर में चक्रानुक्रम व्यवस्था लागू की गई है। दस नगर निकायों में 173 वार्डो के आरक्षण तय किए गए हैं। इन नगर निकायों में 109 मतदान केंद्रों के 323 बूथों पर चुनाव कराए जाएंगे। करीब ढाई लाख मतदाता इस बार मतदान करेंगे।
ये भी पढ़ें -बड़ी खबर: भारत निर्वाचन आयोग सख्त कहा- क्यों न की जाय मैनपुरी व इटावा के एसएसपी पर कार्रवाई
