मैनपुरी उपचुनाव : जिले से भेजे गए 204 पुलिसकर्मी, लगाई गई ड्यूटी
अमृत विचार, उन्नाव । यूपी के मैनपुरी में आगामी 5 दिसम्बर को लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है। जिसमें शांति व्यवस्था और निष्पक्ष चुनाव संम्पन्न कराने के लिए उन्नाव से कुल 204 पुलिस कर्मियों को आज अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने बताया कि जनपद मैनपुरी में दिनांक 05.12.2022 को प्रस्तावित मैनपुरी लोकसभा उप निर्वाचन-2022 की चुनाव ड्यूटी हेतु जनपद उन्नाव से 04 उप निरीक्षक, 13 मुख्य आरक्षी व 187 आरक्षी (कुल 204 पुलिसकर्मी) को आज दिनांक 02.12.2022 को पुलिस लाइन से ब्रीफ कर रोडवेज बसों के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। इस मौके पर सीओ सदर आशुतोष कुमार भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:- बहराइच : : पिकअप और कार की भिड़ंत में दो की मौत, दो घायल
