किसी भी कीमत पर योग कक्षाओं को बंद नहीं होने देंगे : CM केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि योजना के लिए धन की उपलब्धता हो या न हो उसके बावजूद शहर में मुफ्त योग कक्षाएं जारी रहेंगी। यह टिप्पणी शहर सरकार की दिल्ली की योगशाला योजना से जुड़े मुद्दों की पृष्ठभूमि में आई है।
यह भी पढ़ें- शीतकालीन सत्र की रणनीति तय करने के लिए शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक
इन लोगों ने दिल्ली वालों की योग क्लासेज़ बंद करवा दीं, योग शिक्षकों की पेमेंट रुकवा दी। मैंने क़सम खाई- मेरे दिल्ली के लोगों का योग बंद नहीं होने दूँगा। लोगों ने दिल खोल कर साथ दिया। आज योग शिक्षकों की पिछले महीने की सैलरी देंगे। जब तक आपका भाई ज़िंदा है, योग क्लास जारी रहेंगी
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 2, 2022
केजरीवाल ने यहां एक कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों को सम्मानित करने के बाद अपने संबोधन में कहा, योग (कक्षाएं) बंद करना पाप है, बाकी राजनीति चल सकती है। उन्होंने कहा, लेकिन, निधि आए या न आए हमने तय किया है कि कक्षाएं नहीं रुकने देंगे।
उनकी लाख साज़िशों के बाद भी दिल्लीवासियों ने योगा क्लास रूकने नहीं दी। आज योग शिक्षकों को उनकी तनख़्वाह के चेक सौंपे। https://t.co/3NqaILw351
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 2, 2022
सरकार के सूत्रों ने पहले दावा किया था कि उपराज्यपाल सक्सेना ने 31 अक्टूबर के बाद योजना के विस्तार को मंजूरी नहीं दी है। हालांकि, उपराज्यपाल (एलजी) सचिवालय के सूत्रों ने दावा किया है कि कार्यालय को 31 अक्टूबर से आगे कार्यक्रम के विस्तार की अनुमति मांगने संबंधी कोई फाइल नहीं मिली है।
जब LG साहब ने दिल्ली की योगा क्लासेज़ पर रोक लगाई तो बहुत दुख हुआ। लेकिन हमने ठान लिया था कि योगा तो बंद नहीं होने देंगे।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 2, 2022
सभी योगा ट्रेनर्स को आज दिल्ली के लोगों ने ही सम्मान राशि दी।
दिल्ली के किसी काम को मैं रूकने नहीं दूँगा। pic.twitter.com/QGWVVWFJVq
इसलिए, यह कहना गलत था कि एलजी ने इसके विस्तार को मंजूरी नहीं दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक नवंबर को घोषणा की थी कि उनकी सरकार द्वारा आयोजित की जा रही मुफ्त योग कक्षाएं बंद नहीं होंगी। उन्होंने कहा था कि वह उपराज्यपाल और भाजपा की ओर से बाधा के कारण कोई काम नहीं रुकने देंगे।
यह भी पढ़ें- Gujarat Election 2022: दानीलिम्डा सीट को Congress से छीनना चाहती है BJP, अल्पसंख्यक और दलित बहुल है इलाका
