करिश्मा तन्ना बनीं खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 की विजेता, यहां देखें खूबसूरत तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। टीवी का मशहूर चेहरा रही करिश्मा तन्ना ने इस बार खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 का खिताब अपने नाम कर लिया हैं। राविवार को खिलाड़ी सीजन 10 के मेकर्स की तरफ से विजेता के नाम की घोषणा कर दी गई है। शो का ये सीजन करिश्मा तन्ना ने जीत लिया है। Ladies and …

नई दिल्ली। टीवी का मशहूर चेहरा रही करिश्मा तन्ना ने इस बार खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 का खिताब अपने नाम कर लिया हैं। राविवार को खिलाड़ी सीजन 10 के मेकर्स की तरफ से विजेता के नाम की घोषणा कर दी गई है। शो का ये सीजन करिश्मा तन्ना ने जीत लिया है।

हालांकि इस बात के पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि करिश्मा शो की विनर हो सकती हैं लेकिन दर्शकों को आधिकारिक घोषणा का इंतजार था। टॉप तीन में करिश्मा तन्ना ने टेलीविजन अभिनेता करण पटेल और अभिनेता-कोरियोग्राफर धर्मेश यलैंडे चुने गये थे। दोनों को बीट करते हुए शो के होस्ट ने करिश्मा तन्ना का नाम विजेता के रुप में लिया। करण और धर्मेश को क्रमश, पहला और दूसरा उपविजेता चुना गया।

 

बता दें कि शो का 10वां सीजन काफी दिलचस्प रहा है लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ने के चलते इसे बीच में ही रोक दिया गया था। अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद शो के नए एपिसोड्स की शूटिंग की गई है। शनिवार रात 10 बजे शो का फिनाले एपिसोड प्रसारित किया गया जिसमें रोहित शेट्टी ने विजेता के नाम की घोषणा की। कलर्स ने भी ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी और लिखा- भाइयों और बहनों अद्भुत खिलाड़ी #KKK10 विनर करिश्मा तन्ना के लिए तालियां बजाएं।

संबंधित समाचार