छत्तीसगढ़: खदान धंसने से कई ग्रामीण फंसे, पांच की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। जगदलपुर से 11 किलोमीटर दूर ग्राम मालगांव में छुई खदान अचानक धंस गई। इस हादसे की चपेट में आने से अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे की चपेट में आने से 12 से ज्यादा ग्रामीण उसमें फंस गए थे।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में भी श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात, मर्डर के बाद ओडिशा के जंगल में पेट्रोल छिड़ककर फेंका शव, आरोपी अरेस्ट
सूचना के मुताबिक, घटना स्थल पर अभी भी कई और लोग फंसे हुए हैं। पुलिस और एसडीआरएफ ने उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक अब तक 7 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। 7 में से 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 5 और लोगों के खदान में फंसे होने की आशंका। अनुमान है कि 30 से 45 मिनट में बाकी फंसे लोगों को भी निकाल लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: सुकमा में दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सरियम संदीप पर ढाई लाख रुपये का ईनाम
