हल्द्वानी: सीढ़ियों से गिरकर मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल हुए चोटिल, फैंस ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की
हल्द्वानी, अमृत विचार। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल के चोटिल होने से उनके फैंस दुखी हो गए हैं। इसके बाद से उनके सलामती की कामना करने वालों की सोशल मीडिया पर तांता लग गया है।
गुरुवार को जुबिन नौटियाल सीढ़ियों से गिर पड़े और उन्हें काफी चोट लगी है। बताया जा रहा है कि सिंगर की कोन्ही टूट गई व पसलियों में भी फ्रैक्चर आया है। वहीं सिर पर भी चोट लगी है। इस घटना के बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इन दिनों वह अपने ट्रेंडिंग गानों ‘तू सामने आए’, ‘मानिके’, ‘बना शराबी’ के चलते खासा चर्चा में हैं। बैक टू बैक वह कई इवेंट और कार्यक्रम में भी हिस्सा लेते हैं। साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी वह छाए रहते हैं।
इधर, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी ट्वीटर पर जुबिन के चोटिल होने की सूचना पर दुख जाहिर करते हुए जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। 
