मलाइका ने महामारी के बीच फिर से शुरू की शूटिंग, साझा किए अनुभव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। नृत्य दिवा मलाइका अरोड़ा ने कोविड-19 महामारी के बीच हाल ही में फिर से शूटिंग शुरू की है। उन्होंने चार महीने के लॉकडाउन के बाद फिर से काम शुरू करने का अनुभव भी सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “लगभग चार महीनों के बाद काम फिर से शुरू करने के लिए …

मुंबई। नृत्य दिवा मलाइका अरोड़ा ने कोविड-19 महामारी के बीच हाल ही में फिर से शूटिंग शुरू की है। उन्होंने चार महीने के लॉकडाउन के बाद फिर से काम शुरू करने का अनुभव भी सोशल मीडिया पर साझा किया।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “लगभग चार महीनों के बाद काम फिर से शुरू करने के लिए घर से बाहर जाना .. बहुत सारी मिश्रित भावनाएं थीं .. उत्साह, घबराहट, खुशी, डर। निश्चित रूप से चीजें पहले जैसी नहीं हैं, लेकिन शो चलते रहना चाहिए। ऐसा महसूस हुआ जैसे एक लंबी छुट्टी के बाद स्कूल में मेरा पहला दिन है और मैं अपने सभी दोस्तों से मिलने के लिए बहुत उत्साहित थी।”

मलाइका ने एक डांस आधारित रियलिटी शो के एपिसोड के लिए शूटिंग की। बाद में उन्होंने एक वीडियो अपलोड किया जिसमें दिखाया गया था कि जब वह सेट पर शूटिंग के लिए पहुंचीं तब कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा संबंधी उपाय कैसे किए गए।

मलाइका ने आगे लिखा, “हम सभी अपने जीवन और अपने काम को फिर से शुरू कर रहे हैं, ऐसे में अतिरिक्त सावधानी, अतिरिक्त प्रयासों और एक प्रार्थना से सबकुछ ठीक हो जाता है। टीम हम सभी को सहज बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।”

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका