बाजार के रसगुल्ले, छेना बिगाड़ रहे पेट का हाजमा, Kanpur में पांच मिष्ठानों की आठ मिठाईयों के नमूने फेल
कानपुर में पांच मिष्ठानों की आठ मिठाईयों के नमूने फेल।
कानपुर में पांच मिष्ठानों की आठ मिठाईयों के नमूने फेल हुए है। स्टार्च मिलने से आशुद्ध किए गए है। साथ ही दाल, खोया, पनीर सहित 32 के नमूने लिए थे।
कानपुर, अमृत विचार। कुछ मीठा खाने का मन है तो इस इच्छा को त्यागने में ही भलाई है। अपनी सेहत की सुरक्षा के लिए आपको बाजार की मिठाईयों से सावधान रहने की जरूरत है। दरअसल, खाद्य विभाग की जांच में बाजार की कई मिठाईयां अशुद्ध साबित हुई हैं। टीम ने लोगों को इस तरह की मिठाईयों के सेवन से बचने की सलाह दी गई है।
संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त वीपी सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा एफएसडब्ल्यू (फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स) टीम द्वारा लोगों को अशुद्ध खाद्य पदार्थों के सेवन से सावधान किया जाता है। इस दौरान एफएसडब्ल्यू वाहन के साथ टीम क्षेत्रों में पहुंचती है और नमूने लेकर आने पर उनकी जांच कर फौरन खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के बारे में बताती है।
उन्होंने बताया कि गुरुवार को यह वाहन टीम स्वरूप नगर, आर्य नगर, पी रोड, भन्नाना पुरवा में पहुंची। यहां सात प्रतिष्ठानों की मिठाई, दाल, दूध के पदार्थों के नमूनों की जांच की गई। इसमें छेना, बूंदी के लड्डू, गुलाब जामुन, मिल्क केके, बेसन लड्डू, पेड़ा, बर्फी, बूंदी, राजभोग आदि थे। वाहन प्रयोगशाला में नमूनों की जांच की गई और जो परिणाम सामने आया, उसके बारे में जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया गया।
उन्होंने बताया कि जांच में एक करने की मिठाई की दुकान में छेना, गुलाब जामुन, लालू की दुकान में बफीर् पेड़ा, छेना, न्यू राहुल स्वीट्स में गुलाब जामुन, अमृत सागर में हनी ड्यू, नवीन चंद्र की दुकान में मिल्क केक में स्टार्च पाया गया। इन मिठाईयों में स्टार्च नहीं होना चाहिए, बावजूद इसके इनके पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान स्वामियों को सचेत किया गया है। उन्होंने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए विद्यालयों में भी टीम जाएगी।
