भाजपा की दिल्ली इकाई ने मुख्यमंत्री केजरीवाल पर लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
दिल्ली भाजपा चुनाव अभियान समिति के संयोजक आशीष सूद ने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाना चाहिए
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन का आरोप लगाया और राज्य निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई। आचार संहिता का कथित उल्लंघन ‘कॉन्स्टीट्यूशन क्लब’ में आयोजित एक कार्यक्रम में हुआ, जिसमें केजरीवाल के एक कार्यक्रम में हुआ।
ये भी पढ़ें:-उपराज्यपाल ने दिल्ली में तेलंगाना कानून लागू करने का प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा
दिल्ली भाजपा चुनाव अभियान समिति के संयोजक आशीष सूद ने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। सूद ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आदर्श आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया। उन्होंने विदेशी एनजीओ से मिले चेक बांटने के लिए कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में बिना अनुमति के कार्यक्रम आयोजित किया।
सूद ने आचार संहिता का उल्लंघन करके आयोजित किया गया वह कार्यक्रम नहीं रोकने को लेकर संबंधित जिलाधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। केजरीवाल उस कार्यक्रम में मौजूद थे, जिसमें योग प्रशिक्षकों को मानदेय के रूप में चेक बांटे गए थे।
ये भी पढ़ें:-सिद्धू मूसेवाला के पिता ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में हिरासत का स्वागत किया
