अमरोहा : बृहद नंदी विहार गोशाला का निरीक्षण कर डीएम नाराज
अमरोहा/अमृत विचार। जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने शुक्रवार को गंगेश्वरी में बनाए जा रहे नंदी विहार का निरीक्षण किया। डीएम ने उप जिलाधिकारी हसनपुर को निर्देश दिए कि पूरे नंदी विहार का सीमांकन किया जाए। कहा कि लेखपाल कार्य नहीं करता है तो निलंबन की कार्यवाही की जाए।
भूमि संरक्षण अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि नंदी विहार की मिट्टी का परीक्षण किया जाए और मिट्टी के अनुसार हरा चारा बोया जाए। जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि नंदी विहार में कौन से वृक्ष चल सकते हैं, उन वृक्षों को पूरे नंदी बिहार में लगाया जाए।
बीडीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि सिंचाई के बेहतर प्रबंध हो, इसके लिए आवश्यक कार्यवाही किया जाए। कहा कि यह मंडल आयुक्त का ड्रीम प्रोजेक्ट है। नंदी विहार में तालाब खुदवाया जाएं। कहा कि तालाब में मत्स्य पालन का भी कार्य कराया जाए। उप जिलाधिकारी हसनपुर, खंड विकास अधिकारी गंगेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख गंगेश्वरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, लेखपाल, सचिव, ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने किया कान्हा गोशाला का निरीक्षण
हसनपुर। शुक्रवार को जिला अधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने नगर में बन रही श्री कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी एवं नगर पालिका कर्मचारियों को एक सप्ताह के अंदर सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर गोशाला का उद्घाटन 10 दिसंबर को कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि गोशाला के खाली पड़े स्थान पर नेपियर घास और हरा चारा की बुवाई कराई जाए। गोशाला में पर्याप्त भूसा, खल एवं पानी पीने की व्यवस्था सहित सभी व्यवस्था समय से पूर्ण कर ली जाए। गोशाला की क्षमता 480 गोवंशीय पशुओं के रखरखाव की है। क्षमता अधिक होने के कारण अधिक से अधिक क्षेत्र की गायों को इस गोशाला में शिफ्ट किया जा सकता है। अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गोशाला चालू होने के बाद छुट्टा गोवंशों को यहां शिफ्ट किया जाए।
निरीक्षण के दौरान आठ गो वंशों को यहां लाया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि ठंड का समय है प्रत्येक पशु को काऊ कोट और गो शाला के चारों ओर से तिरपाल से ढकने की व्यवस्था भी होनी चाहिए। इस अवसर पर सीडीओ चंद शेखर शुक्ल, उप जिलाधिकारी विजय शंकर, क्षेत्राधिकारी अभिषेक यादव, अनिल कुमार, शादाब टाटा रहे।
ये भी पढ़ें:- बरेली: बरेली छावनी का बढ़ा मान, रक्षा मंत्रालय से मिला दूसरा स्थान
