सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने 'अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस' पर दिव्यांगजनों को किया याद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 'अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस' पर दिव्यांगजनों को याद किया है। गीता जयंती', डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, खुदीराम बोस के जन्मदिन व ध्यान चंद्र के पुण्यतिथि पर याद किया। मुख्यमंत्री ने'अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस' ट्वीट कर कहा कि दिव्यांग बहनों-भाइयों द्वारा सतत अर्जित की जा रही सफलताएं सभी के लिए प्रेरणा हैं। उनकी जीवटता, दृढ़ इच्छाशक्ति और सकारात्मकता अनुकरणीय हैं। आइए, आज इस अवसर पर सभी दिव्यांग जनों का आत्मीयता और सम्मान के साथ सहयोग करने के लिए संकल्पित हों।
योगी ने असंख्य युवाओं व खिलाड़ियों के प्रेरणास्रोत, महान खिलाड़ी, हॉकी के जादूगर, 'पद्म भूषण' मेजर ध्यान चंद की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उनका जीवन सीख देता है कि अटूट लगन और कठोर परिश्रम के द्वारा सीमित संसाधनों में भी उच्चतम सफलताएं अर्जित की जा सकती हैं।
दिव्यांग बहनों-भाइयों द्वारा सतत अर्जित की जा रही सफलताएं सभी के लिए प्रेरणा हैं। उनकी जीवटता, दृढ़ इच्छाशक्ति और सकारात्मकता अनुकरणीय हैं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 3, 2022
आइए, आज 'अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस' के अवसर पर सभी दिव्यांग जनों का आत्मीयता और सम्मान के साथ सहयोग करने हेतु संकल्पित हों।
मुख्यमंत्री ने महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, उत्कृष्ट विचारक, सार्वजनिक व व्यक्तिगत जीवन में सदाचार, शुचिता व सादगी की प्रतिमूर्ति, देश के प्रथम राष्ट्रपति, 'भारत रत्न' डॉ. राजेन्द्र प्रसाद व माँ भारती के अमर सपूत, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अमर क्रांतिकारी खुदीराम बोस की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। गीता जयंती' पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को बधाई दी उन्होंने कहा कि'श्रीमद्भगवद्गीता' संपूर्ण सृष्टि के लिए अनुपम उपहार है। यह निःस्वार्थ एवं निष्काम भाव से सन्मार्ग का पथिक बनने हेतु प्रेरित करती है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस आइये, आज हम सब मिलकर दिव्यांग जनों के आत्मसम्मान, सहयोग, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति सजग होकर उनकी हर संभव सहयोग करने का संकल्प करें। मौर्य ने गीता जयन्ती पर कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के अनमोल वचन आज भी हमारे जीवन में समता, त्याग एवं कर्म का दर्शन देती है।
अधिवक्ता दिवस पर मौर्य ने कहा कि अपने ज्ञान, कौशल तथा भाषा शक्ति के आधार पर न्यायालय में अन्याय के विरुद्ध, न्याय और समाज हित के लिए सदैव तत्पर रहकर मां भारती की सेवा करने वाले देश एवं प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं एवं न्यायिक कर्मियों को हार्दिक बधाई। जो बात सिद्धांत में ग़लत है, वह व्यवहार में भी उचित नहीं है। संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले महान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें नमन।
केशव मौर्य ने माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए 19 वर्ष की अल्पायु में अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी, अमर शहीद खुदीराम बोस की जयंती पर नमन किया। उन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध (1971) में वीरगति को प्राप्त करने वाले तथा अदम्य साहस व पराक्रम के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित लांस नायक अल्बर्ट एक्का के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
उपमुख्यमंत्री ने पूरी दुनिया में भारतीय हॉकी का परचम लहराने वाले, करोड़ों हॉकी खिलाड़ियों के प्रेरणा स्रोत तथा अपने अद्भुत प्रदर्शन से भारत को तीन बार ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाने वाले ‘हॉकी के जादूगर’ मेजर ध्यानचंद सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
यह भी पढ़ें:-प्रयागराज: सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सपा प्रमुख पर कसा तंज, कहा- अखिलेश मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं