मुरादाबाद: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। अगवानपुर रेलवे स्टेशन के पास युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में युवक की पहचान छजलेट थाना क्षेत्र के गांव चक हमीरपुर निवासी विशाल के रूप में हुई। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

घटना शनिवार सुबह करीब 11:30 अगवानपुर रेलवे स्टेशन के करीब हुई। ट्रैक पर युवक का शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शव का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। इसलिए उसकी पहचान होने में काफी देर लगी।

जानकारी मिलते ही उसके परिवार वाले भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। परिजनों का कहना था कि विशाल सुबह काम पर जाने के लिए कहकर घर से निकला था। माना जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सड़क हादसे में युवक घायल

मुरादाबाद। बाइक की आरसी लेने आरटीओ कार्यालय जा रहा बाइक सवार युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे की सूचना घायल के परिजनों को दी है। हादसे की जानकारी लगते ही घायल के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव घोघा नगला निवासी सुनील कुमार कोचिंग सेंटर में पढ़ाते हैं। उन्होंने हाल ही में नई बाइक खरीदी है। सुनील अपनी बाइक की आरसी लेने के लिए आरटीओ कार्यालय जा रहा था। कटघर थाना क्षेत्र में पीतल नगरी गेट पर एक तेज रफ्तार जल निगम की गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल सुनील को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:- अमेरिका-चीन संबंधों को तनावपूर्ण बनाने वाले मामले का अंत, Huawei की Meng Wanzhou CFO के खिलाफ अभियोग खारिज

संबंधित समाचार