अयोध्या: स्वास्थ्य मंच में जांची छात्र-छात्राओं की सेहत, 10  मिले एनीमिक

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

अमृत विचार, तारून, अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारून की ओर से राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत जनता इंटर कालेज जयसिंह मऊ में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया। किशोर व किशोरियों को कुपोषण, एनीमिया, माहवारी और उनमें होने वाले शारीरिक व मानसिक बदलाव के बारे में जागरूक किया गया। 

कार्यक्रम में किशोर व किशोरियों की जांच की गई। जिसमें 10 बच्चे एनीमिया से ग्रस्त पाए गए।एनीमिया विषय पर हुई निबंध प्रतियोगिता में काजल कसौधन ने प्रथम , संगीता विश्वकर्मा द्वितीय व भावेश ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। शत्रुघ्न व साक्षी को सांत्वना पुरस्कार मिला। आरबीकेए टीम की चिकित्सक डा. शिव कुमारी ने कहा कि एनीमिया एक प्रमुख जन स्वास्थ्य समस्या है। किशोर व किशोरियों को खान पान का उचित ध्यान रखना चाहिए। प्रधानाचार्य भूपाल सिंह , एलए राजकुमार, शैलेन्द्र कुमार चौरसिया व रमेश वर्मा उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -सिंधी भाषा व साहित्य संरक्षण के लिए चले अभियान :सांई नितिन

संबंधित समाचार