लखनऊ एकेटीयू: मैनेजर्स की टीम पहुंची आईआईटी कानपुर
लखनऊ अमृत विचार । डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के इन्नोवेशन हब की ओर से प्रदेश के इनक्यूबेशन सेंटर के मैनेजर के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के क्रम में शनिवार को कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार मिश्र के निर्देशन में मैनेजर की टीम डॉ अनुज कुमार शर्मा के नेतृत्व में आईआईटी कानपुर पहुंची। यहां टीम ने सिडबी इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर का निरीक्षण किया साथ ही जानकारी ली।
आईआईटी कानपुर के डॉ अंकुश शर्मा ने टीम को स्टार्टअप के लिए फंड मिलने की प्रक्रिया और योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने ई युवा, योजना के बारे में जानकारी दी। साथ ही स्टार्टअप की डिजाइन और उसे दी जाने वाली सुविधाओं के बदले लिए जाने वाली फीस के बारे में समझाया।
राहुल पटेल ने मैनेजर से स्टार्टअप की छटनी उसके प्रचार-प्रसार ब्रांडिंग के बारे में अनुभव साझा किया।
अंशु सिंह ने भी अपने विचार बांटे। इसके बाद टीम डॉ रामकुमार के नेतृत्व में मेडिटेक सेंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद डॉक्टर अंबेडकर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी टीम पहुंची। यहां इनक्यूबेशन सेंटर की कार्यप्रणाली को जाना। टीम में महीप सिंह वंदना शर्मा रितेश सक्सेना सहित अन्य लोग शामिल रहे।
