देश में कोरोना संक्रमित 14.79 लाख के पार, रिकवरी दर में सुधार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नयी दिल्ली। महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के देश में बढ़ते प्रकोप की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 14.79 लाख के पार पहुंच गयी है लेकिन साथ ही साथ मरीजों के स्वस्थ होने की दर में भी सुधार होता जा रहा है। देश में पिछले …

नयी दिल्ली। महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के देश में बढ़ते प्रकोप की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 14.79 लाख के पार पहुंच गयी है लेकिन साथ ही साथ मरीजों के स्वस्थ होने की दर में भी सुधार होता जा रहा है।

देश में पिछले दो दिनों के भीतर एक लाख से अधिक संक्रमण के मामले सामने आये हैं। इससे पूर्व तीन दिनों में संक्रमण के एक लाख मामले सामने आ रहे थे। कोरोना वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में प्रकोप तेजी से बढ़ने से रविवार की रात संक्रमितों का आंकड़ा 14.79 लाख के पार पहुंच गया तथा मृतकों की संख्या 33,436 हो गयी। इस दौरान राहत की बात यह रही कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर आज 64.24 फीसदी पहुंच गयी जो रविवार को 63.90 प्रतिशत रही थी।

मृत्यु दर भी पहले के 2.28 प्रतिशत की तुलना में आज घटकर 2.26 फीसदी पर आ गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से आज सुबह जारी आंकड़ों में कुल संक्रमितों की संख्या 14,35,453 हाे गयी तथा कुल मृतक संख्या 32,771 हो गयी थी। देर शाम विभिन्न राज्यों के आंकड़ों में महाराष्ट्र के अलावा आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में रिकार्ड नये मामले आये। इन सात राज्यों समेत पूरे देश में 43 हजार से अधिक नये मामले तथा 624और लोगों की मौत हुई है।

‘कोविड19इंडियाडॉटओआरजी’ के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 14,79,263 मामलों की आज रात तक पुष्टि हो चुकी है। इस प्रकार सुबह से लेकर देर रात तक 46,244 नये मामले आ चुके हैं। अब तक कुल 9,50,360 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 33,436 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। अन्य 4,95,044 सक्रिय मामलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। इस प्रकार बीमार मरीजों की तुलना में ठीक हुए रोगमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 4.55 लाख के पार पहुंच गयी है। फिलहाल यह अंतर 4,55,316 है।

देश में वर्तमान में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के पॉजिटिव मामले आने की दर (पाॅजिटिविटी दर) 8.07 प्रतिशत है और केंद्र सरकार राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश के साथ मिलकर इसे पांच प्रतिशत से कम करने के लिये प्रयासरत है। देश के 19 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना रिकवरी दर राष्ट्रीय औसत रिकवरी दर से अधिक दर्ज की गयी है।

विभिन्न राज्यों की स्थिति पर नजर डालें तो सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में संंक्रमण के 7,924 नये मामले सामने आये और 227 लोगों की मौत हुई। यहां अब संक्रमितों का आंकड़ा 3,83,723 और मृतकों की संख्या 13,883 है जबकि 2,21,944 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। यहां 38.8 हजार लोगों के परीक्षण किए गए हैं।

संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर चल रहे तमिलनाडु में इस दौरान 6,993 नये मामले सामने आये और 77 लोगों की मौत हुई जिससे संक्रमितों की संख्या 2,20,716 और मृतकों का आंकड़ा 3,571 हो गया है। राज्य में 1,62,249 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। 63.25 हजार टेस्ट हुए। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी की स्थिति अब कुछ नियंत्रण में है और यहां संक्रमण की रफ्तार काफी कम हुई है।

राजधानी में आज 613 नये मामले सामने आए यहां अब तक 1,31,219 लोग कोरोना की चपेट में आये हैं तथा इसके कारण मरने वालों की संख्या 3,853 हो गयी है। यहां अब तक 1,16,372 मरीज रोगमुक्त हुए हैं। दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश संक्रमितों की संख्या के मामले में अब चौथे स्थान पर पहुंच गया है। राज्य में 102,349 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 1,090 लोगों की इससे मौत हुई है जबकि 49,558 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। परीक्षण 43.13 हुए।

पांचवें स्थान पर स्थित कर्नाटक में अब तक 101,465 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 1953 लोगों की मौत हुयी है। राज्य में अब तक 37,685 मरीज रोगमुक्त भी हुए हैं। परीक्षण 28.22 हुए। आबादी के हिसाब से देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश कोरोना संक्रमण के मामले में गुजरात को पीछे छोड़कर छठे स्थान पर आ गया है। राज्य में अब तक 70,493 मामले सामने आए हैं तथा इस महामारी से 1,456 लोगों की मौत हुई है जबकि 42,833 मरीज ठीक हुए हैं। परीक्षण 106.96 हजार हुए।

इस बीच, गुजरात को पीछे छोड़ते हुए पश्चिम बंगाल संक्रमण के मामले में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। बंगाल में अब तक 60,830 मामले सामने आये हैं तथा 1,411 लोगों की मौत हुई है जबकि 39,917 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। 17.01 हजार परीक्षण हुए। देश का पश्चिमी राज्य गुजरात संक्रमण के मामले में अब आठवें स्थान पर है, लेकिन मृतकों की संख्या के मामले में यह महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु के बाद चौथे स्थान पर है। गुजरात में 56,874 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 2,344 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 41,482 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।

दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना से आज कोरोना के आंकड़े अद्यतन नहीं किये गये हैं। राज्य में कल तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 55,532 हो गयी थी और 471 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 42,106 लोग इस महामारी से ठीक हुए थे। परीक्षण 9.82 हजार। बिहार में 2192 से अधिक नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41,111 हो गयी तथा मृतकों की संख्या 255 हो गयी है जबकि अब तक 27,844 लोग रोगमुक्त भी हुए हैं। इसके बाद राजस्थान में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या 36,878 हो गयी है और अब तक 631 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 26,123 लोग पूरी तरह ठीक हुए हैं।

कोरोना की महामारी से मध्य प्रदेश में 820, हरियाणा में 397 जम्मू-कश्मीर में 321, पंजाब में 318, ओडिशा में 181, झारखंड में 86, असम में 86, उत्तराखंड में 63, केरल में 64, छत्तीसगढ़ और पुड्डुचेरी 43-43, गोवा में 36, चंडीगढ़ में 14, हिमाचल प्रदेश और त्रिपुरा मे 13-13, मेघालय और नागालैंड में पांच-पांच, अरुणाचल प्रदेश तीन और लद्दाख चार तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो-दो लोगों तथा सिक्किम में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

संबंधित समाचार