शाहजहांपुर से भी निकलेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, तैयारियां हुईं शुरू
शाहजहांपुर, अमृत विचार। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शाहजहांपुर से भी निकलेगी। इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। पश्चात जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने बताया कि इसी सप्ताह भारत जोड़ो यात्रा शहर से शुरू होकर मथुरा तक जाएगी, जो की 13 दिन तक लगातार चलेगी। ये यात्रा राज्यव्यापी होगी,जिसमे पार्टी के तमाम नेताओं के साथ राष्ट्रीय व प्रांतीय नेता शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: रामपुर-मैनपुरी में चुनाव कराने के लिए पुलिस फोर्स रवाना, नारियल फोड़कर दिखाई हरी झंडी
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले के कांग्रेस राष्ट्रीय व प्रांतीय नेताओं का स्वागत करेंगे। पश्चात यहां से 25 किलोमीटर की दूरी तय जिले के पदाधिकारी यात्रा में शामिल होंगे। बाद में यह यात्रा बरेली होते हुए मथुरा तक जाएगी। जिले में यात्रा का जगह जगह स्वागत होगा।
महानगर अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा कि पदयात्रा की सफलता के लिए अभी से सबको जुट जाना है। इसी यात्रा से लोगो का चयन करके राहुल गांधी की यात्रा में शामिल किया जाएगा, जिनको राज्य यात्री का दर्जा दिया जायेगा और सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
बैठक में सुनीता मसीह व हनुफ मसीह को महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता सिंह ने उनको पार्टी का झंडा देकर सदस्यता ग्रहण करवाई, वहीं किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव मोहित शर्मा ने कलान के संदीप गुप्ता को माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, पीसीसी सदस्य तसनीम अली खान, कृष्ण विनोद मिश्रा, पूनम पांडेय, तकवीम हसन खान, राकेश आनंद, सुरेश शुक्ला, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, गायत्री प्रकाश अवस्थी, गौरव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: हिस्ट्रीशीटर चम्पू समेत दो गिरफ्तार, 230 ग्राम गांजा और एक तमंचा भी बरामद
