शाहजहांपुर: रामपुर-मैनपुरी में चुनाव कराने के लिए पुलिस फोर्स रवाना, नारियल फोड़कर दिखाई हरी झंडी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, शाहजहांपुंर। रामपुर और मैनपुरी में होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए आठ बसों से पुलिस फोर्स पुलिस लाइंस से रवाना हो गया। इस दौरान एसपी ने नारियल फोड़कर हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। उन्होंने ड्यूटी पर गए पुलिस कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए।

एसपी एस. आनंद में चुनाव डियूटी में जाने वाले पुलिस कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए निर्देश दिए ईमानदारी से अपनी डियूटी का निर्वाहन  करेंगे। किसी भी कर्मचारी की शिकायत की रिपोर्ट नहीं आनी चाहिए। चुनाव समाप्त हो जाने के बाद बसों से वापस लौटेंगे।

दोनों स्थानों पर जाकर पुलिस लाइन में अपनी आमद कराएगे। उन्होंने बताया कि यहां से मैनपुरी और रामपुर के लिए दो प्रभारी निरीक्षक, 10 दरोगा, 25 हेकां, 260 सिपाही ड्यूटी पर गए हैं। जो छह बसें मैनपुरी व दो बसें रामपुर के लिए गई हैं। इसके अलावा होमगार्ड भी दोनों जिलों के लिए गए है। एसपी ने बसों को हरी झण्डी दिखाकर दोपहर बाद रवाना किया। इस अवसर पर एएसपी सिटी, सीओ सिटी, एएसपी ग्रामीण,  सीओ सदर, प्रतिक्षार निरीक्षक आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार