लखनऊ: बाहुबली विजय मिश्रा की बहू की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी के भदोही जिले की ज्ञानपुर सीट से पूर्व विधायक व बाहुबली नेता विजय मिश्रा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रहीं है। जानकारी के मुताबिक आज राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सीटी में स्थित उनकी बहू रूपा मिश्रा का फ्लैट कुर्क किया जा रहा। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की जा रही है। 

इस फ्लैट की कीमत 11.55 करोड़ है। कार्रवाई के लिए कल रात को भदोही पुलिस लखनऊ पहुंच चुकी थी। जानकारी के मुताबिक आज लखनऊ में भदोही पुलिस प्रशासन ने कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि पेशेवर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सफेदपोश माफिया, गैंग लीडर अभियुक्त विजय कुमार मिश्र की आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से खरीदी गई सम्पत्ति को कुर्क करने का आदेश पारित किया गया है। 

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: बीकापुर में 57 में से 30 ग्राम सभाओं में अमृत सरोवर अधूरे

संबंधित समाचार