अयोध्या: 352 शिक्षक चुनेंगे संगठन के पदाधिकारी, जानें कब होगा चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई हैरिंगटन गंज का त्रिवार्षिक अधिवेशन व ब्लॉक शाखा का चुनाव आगामी 23 दिसंबर को कराया जाएगा। यह अधिवेशन प्राथमिक विद्यालय पारा ताजपुर (प्रथम) विकासखंड हैरिंगटनगंज में होगा। इस अवसर पर विकास खण्ड के 352 परिषदीय शिक्षक अध्यक्ष, मंत्री व कोषाध्यक्ष को चुनेंगे।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय ऑडिटर व जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव की स्थिति में मतपत्रों के माध्यम से गोपनीय मतदान कराया जाएगा। मतदान से संबंधित सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

शिक्षक संघ के जिला मंत्री डॉ. चक्रवर्ती सिंह ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार 23 दिसंबर को सुबह 10 से 11 बजे के मध्य नामांकन होगा। नामांकन पत्रों की जांच 11 से 11.30 बजे तक होगी। नाम वापसी 11.30 बजे से 12 बजे तक तथा नामांकन पत्रों का प्रकाशन दोपहर 12 से 12.15 बजे तक कराया जाएगा। आवश्यक होने पर  मतदान 12.30 बजे से 3.30 बजे तक होगा।

मतदान के तत्काल बाद मतगणना कराकर परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार भारती ने बताया कि जिला अध्यक्ष ,मंत्री के निर्देश के क्रम में चुनाव के एक सप्ताह पूर्व तक जो भी अवशेष शिक्षक सदस्यता से वंचित हैं व डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में पूर्ण आस्था रखते हैं एक प्रार्थना पत्र के साथ सदस्य बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-सुल्तानपुर: साढ़े चार करोड़ से चमकेंगी शहर की 25 सड़कें, विधायक ने अवस्थापना निधि से दी सौगात 

संबंधित समाचार