Gujarat Election: मां से आशीर्वाद लेने गांधीनगर पहुंचे पीएम मोदी, कल अहमदाबाद में डालेंगे वोट
अहमदाबाद। गुजरात विधनसभा चुनाव को लेकर दूसरे फेज का मतदान कल यानी सोमवार को होना है। इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। पीएम मोदी यहां से सीधा गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन मोदी के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे।
ये भी पढ़ें- MCD Election: पहली बार मतदान करने वाले युवाओं ने की साफ-सुथरी दिल्ली की हिमायत
पीएम मोदी रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे। गुजरात में कल यानी सोमवार (5 दिसंबर) को दूसरे फेज के लिए मतदान होना है। पीएम कल अहमदाबाद में वोट भी डालेंगे।
माँ का ममत्व...🙏 pic.twitter.com/eYAmO9gtnh
— Sambit Patra (@sambitswaraj) December 4, 2022
पीएम मोदी इससे पहले बीते अगस्त के महीने में अपनी मां से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे। उस समय पीएम अहमदाबाद में साबरमती नदी पर 'अटल पुल' का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। उनके छोटे भाई पंकज मोदी ने कहा था कि पीएम मोदी देर शाम अपनी मां से मिले और अहमदाबाद में खादी उत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद उनके साथ लगभग आधा घंटा बिताया।
ये भी पढ़ें- MCD Election LIVE : दिल्ली में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी, शाम चार बजे तक 42 फीसदी मतदान
