मेरठ: रजबहा टूटा, किसानों को लाखों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

मेरठ, अमृत विचार। लावड़-जमालपुर मार्ग से होकर गुजर रहा रजबहा शनिवार देर रात पानी आने के चलते टूट गया। पानी किसानों के खेतों में घुस गया। रविवार केे जानकारी मिलने पर किसान मौके पर पहुंचे। परंतु, तब तक फसले जलमग्न हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें- मेरठ: निकाय चुनाव से पहले पुलिस ने पकड़ी दो तमंचा फैक्ट्री, दो गिरफ्तार

20 बीघा फसल जलमग्न
कस्बा निवासी सुशील, रफी ने बताया कि लावड़-जमालपुर मार्ग पर उनके खेेत है। उनके  खेतों के बराबर से रजबहा होकर गुजर रहा है। शनिवार देर रात सिंचाई विभाग ने अचानक रजबहे में पानी छोड़ दिया। जिस, कारण रजबहा टूट गया। रविवार आस पास के किसानों ने उन्हें फोन पर रजबहा टूटने से उनके खेतों में पानी भर जाने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर देखा तो पूरे खेत में पानी भर चुका था। सुशील ने बताया कि पानी भरने से उसकी आलू की फसल जलमग्न हो गई, जिस कारण उसे तीन लाख का नुकसान हो गया। 

गर्मियों में नहीं आता पानी
किसानों का आरोप है कि रजबहे में गर्मियोंं में पानी नहीं आता। उस वक्त किसानों को सिंचाई के लिए पानी की सबसे अधिक आवश्कता होती है। प्रति वर्ष का यहीं हाल है। रजबहे की साफ सफाई भी नहीं कराई गई और रजबहे के किनारे भी कच्चे है। किसानों में सिंचाई विभाग के प्रति रोष है। उन्होंने मुआवजा दिए जाने की मांग की ।

ये भी पढ़ें- मेरठ: पोस्टमार्टम के लिए पुलिस की मौजूदगी में कब्र से निकाला गया नसरीन का शव

 

संबंधित समाचार