यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर कॉलेजों का वेब पेज अपलोड, एक क्लिक पर मिलेगी पूरी जानकारी
अमृत विचार लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित इंटर कॉलेजों का ब्योरा अब माध्यमिक शिक्षा विभा की वेबसाइट पर आसानी से मिल जायेगा। लखनऊ सहित सभी जिलों से करीब 28 हजार से अधिक विद्यालयों का वेब पेज परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में कुल 28 हजार से अधिक स्कूल यूपी बोर्ड से संबद्ध हैं। इनमें 20875 वित्त विहीन, 4528 सहायता प्राप्त और 2332 राजकीय विद्यालय शामिल हैं। यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए गए इन स्कूलों के वेब पेज का उद्देश्य छात्रों एवं अभिभावकों को उनके क्षेत्र के स्कूलों के विषय में जानने-पहचानने का अवसर देना है। यहां स्कूल से जुड़ी लगभग हर जानकारी उपलब्ध है। इसमें स्कूल की मान्यता का वर्ष, गूगल लोकेशन, जिला मुख्यालय से दूरी, छात्रों को मिलने वाली सुविधाएं, छात्रों एवं शिक्षकों की संख्या, बीते 5 वर्ष की बोर्ड परीक्षा के नतीजे इसमें शामिल हैं।
बोर्ड की इस वेबसाइट पर मिलेगी जानकारी
यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के बारे में जानकारी पाने के लिए बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर स्कूलों के बारे में जानकारी कर सकते हैं। बता दें केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) तर्ज पर ये व्यवस्था की गई है। बता दें कि माध्यमिक शिक्षा परिषद में ये पहल नई शिक्षा नीति के तहत ये कदम उठाया गया है।
ये भी पढ़े:- अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव
