लखनऊ: शव की सुपुर्दगी न मिलने पर हाइवे लगाया जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुरानी रंजिश में अधेड़ की गोली मारकर हत्या 

अमृत विचार, लखनऊ। काकोरी थानाक्षेत्र अन्तर्गत शनिवार की देर शाम पुरानी रंजिश में एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या की गई थी। रविवार को मृतक के परिजनों ने शव को सुपुर्द न किए जाने को लेकर लखनऊ-हरदोई राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर जाम लगा दिया और नारेबाजी कर पुलिस प्रशासन से मांग करने लगे। परिजनों को मांगे पूरी करने का आश्वासन देते हुए हाइवे को जाम से मुक्त किया गया। हालांकि पुलिस ने पांच घंटे बाद ही मुख्य हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि उसके तीन साथी अभी भी फरार हैं। शनिवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

गौरतलब है कि काकोरी थानाक्षेत्र के चौधरी मोहल्ला के गुरुदीन खेड़ा गांव निवासी रामजीवन मनरेगा में मजदूरों की देखभाल करता था। शनिवार को वह काम कर घर लौट रहा था। तभी कुछ लोग उसके पास पहुंचे और कई राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली रामजीवन के सीने को पार कर निकल गई। जबकि दूसरी गोली उसके सिर में आरपार हो गई। जानकारी होने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल ट्रामा सेंटर में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। देर रात में परिजनों की तहरीर पर काकोरी पुलिस ने शमशेर यादव उर्फ शिवा यादव, रिंकू यादव, जितेंद्र यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी शमशेर यादव को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके साथी फरार है।  

रविवार को आक्रोशित परिजनों ने दुर्गागंज स्थित हरदोई- लखनऊ राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप था कि वारदात के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी मृतक के शव को सुपुर्द नहीं किया गया। जबकि पुलिस ने एक ही आरोपी की गिरफ्तारी की है। जबकि तीन लोग फरार है। इस सम्बन्ध में एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा  ने आक्रोशित परिजनों को शांत कराया और पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द कर दिया गया।

ये भी पढ़ें-  रामपुर: रात भर पुलिस ने की धरपकड़, एसपी आवास पर सपाइयों का धरना      

संबंधित समाचार