लोकतंत्र की हत्या कर रही भाजपा सरकार :अखिलेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में जनता को सिर्फ परेशानियां ही मिली 

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार चुनाव को लेकर बौखलाई है। आम जनता में दहशत फैलाकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा फर्जी नोटिस के जरिए लोगों के घरों पर दबिश डलवा रही है।

रविवार को जारी एक बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन भाजपा सरकार के कार्यकाल में जनता को सिर्फ परेशानियां ही मिली हैं। किसान संकट में है। महिलाओं का सम्मान नहीं है। युवा बेरोजगार हैं, व्यापारी-शिक्षकों का अपमान हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मैनुपरी के लोकसभा उपचुनाव और रामपुर व खतौली में विधानसभा के उपचुनावों में छल बल, उत्पीड़न और दहशत फैलाकर भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। वह निष्पक्ष, स्वतंत्र चुनाव नहीं होने देना चाहती है।

सपा प्रमुख ने मैनपुरी की झिंझाई मोड़ कालोनी निवासी रिजवान की तालाब में डूबने से हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के विरोध में जनता अपने मत का प्रयोग जरूर करें और समाजवादी प्रत्याशियों को बहुमत से जिताएं।

ये भी पढ़ें-यूपी उपचुनाव: ड्रोन कैमरों से होगी चुनाव क्षेत्रों की निगरानी        

संबंधित समाचार