यूपी उपचुनाव: मैनपुरी में शुरुआती दो घंटों में 7.08, खतौली में 6.9 और रामपुर में 3.9 फीसदी मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा और रामपुर एवं खतौली विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान के बाद शुरुआती दो घंटों में मैनपुरी और खतौली में औसतन सात-सात प्रतिशत तथा रामपुर में लगभग चार फीसद मत पड़े हैं। 

इन उपचुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) एवं राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला होगा। बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने इन उपचुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। 

राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्वाह्न नौ बजे तक मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में औसतन 7.08%, खतौली में औसतन 6.90% तथा रामपुर में 3.97% मत पड़े हैं। उप चुनाव का मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक चलेगा। परिणामों की घोषणा आगामी आठ दिसंबर को की जाएगी।

सपा प्रत्याशी आसिम राजा ने पुलिस पर आरोप लगाए
रामपुर विधानसभा के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम रजा ने प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया। उनका कहना है कि मुस्लिम बहुल इलाके में लोगों के वोट नहीं डालने दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-बड़ी खबर: EC के दफ्तर पहुंचे सपा नेता, उपचुनाव में धांधली का लगा रहे गंभीर आरोप

संबंधित समाचार