मुरादाबाद : साहब! जिसको फोन कराएंगे उसको मिलेगी ट्राई साइकिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ट्राई साइकिल के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के पास आए 600 आवेदन, निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले मंगलवार को होगा 146 दिव्यांगों को वितरण

मुरादाबाद, अमृत विचार। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से आनन-फानन में मंगलवार को ट्राई साइकिल का वितरण किया जाएगा। ट्राई साइकिल का लावणी दिव्यांगों को मिलेगा जिसके पास विभाग की ओर से फोन किया जाएगा। ऐसे 146 दिव्यांगों की लिस्ट तैयार हो चुकी है।

सितंबर माह में सभी आठ ब्लॉकों में दिव्यांगजन विभाग ने कैंप लगाकर पात्रों का चिंहाकन कराया। चिहिंत दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल व बैसाखी, कैलीपर्स आदि का वितरण किया जाएगा। विकास भवन में दिव्यांगों को वितरित करने के लिए 200 ट्राईसाईकिल तैयार हो चुकी हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा, मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.शैफाली सिंह रहेंगी  विभागीय आंकड़ों के अनुसार 600 आवेदन प्राप्त हुए थे इनमें से 146 आवेदनों की जांच पूरी हो चुकी है।  प्रभारी दिव्यांगजन अधिकारी मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने बताया कि दिव्यांगजनों को मंगलवार को ट्राईसाइकिल वितरित की जाएंगी। फिलहाल 146 दिव्यांगों को लाभान्वित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- मुस्लिम मतों का व्यापार करने वालों को मिलेगा जवाब : नकवी 

संबंधित समाचार