उत्तर कोरिया ने किया सैन्य समझौते का उल्लंघन, जापान की ओर दागे 130 गोले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोल। उत्तर कोरिया ने 2018 के अंतर कोरियाई सैन्य समझौते का उल्लंघन करते हुए जापान के सागर और पीले सागर की ओर करीब 130 गोले दागे।

योनहाप न्यूज एजेंसी ने सोमवार को संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ (जेसीएस) के हवाले से बताया कि उत्तर कोरिया ने स्थानीय समायानुसार कांगवोन प्रांत में कुमगांग काउंटी और दक्षिण ह्वांगहे प्रांत में जांगसन केप से करीब दो बजकर 59 मिनट पर गोले दागे। समाचार एजेंसी के अनुसार गोले समुद्री बफर जोन में गिरे।

यह एक वास्तविक समुद्री सीमा है जिसे 2018 में निर्धारित किया गया था। जेसीएस ने उत्तर कोरियाई पक्ष को संदेश भेजकर अंतर-कोरियाई सैन्य समझौते का उल्लंघन करने वाले उकसावों को तत्काल बंद करने की मांग की है। एजेंसी के अनुसार दक्षिण कोरिया की सेना अमेरिका के सहयोग से उत्तर कोरिया की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। 

ये भी पढ़ें:- रूसी तेल पर मूल्य सीमा लागू, यूक्रेन को लेकर पुतिन पर दबाव बनाने की कोशिश

संबंधित समाचार