पौड़ी: शादी से लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो महिलाओं की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पौड़ी, अमृत विचार। शादी से लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं। पुलिस प्रशासन मौके के लिए रवाना हो गए हैं। हादसे की जानकारी जुटाई जा रही है। 

सोमवार को पौड़ी गढ़वाल के तछवाड़ (पाटीसैंण) से कोटद्वार जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सतपुली के पास एनएच पर कुल्हाड बैंड में कार खाई में जा गिरी। वाहन में सवार लोग गांव में शादी से शामिल होकर के लौट रहे थे सभी कोटद्वार के ही थे। 

संबंधित समाचार