बरेली: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने रोड किया जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/बहेड़ी, अमृत विचार। बहेड़ी शीशगढ़ रोड पर गांव कनकपुरी के पास बहेड़ी की तरफ से आती अज्ञात बुलेरो कार ने सड़क पार करते बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक बुलेरो लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं गुस्साए लोगों ने सड़क पर अवरोधक रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और मृतक के शव का पंचनामा भरकर शव पीएम को भेज दिया।

ये भी पढे़ं- बरेली: बिजली विभाग की लापरवाही से लाइनमैन की मौत, CM के आने की चल रही थी तैयारी

बता दें 60 वर्षीय मृतक नोनी राम शर्मा आज सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे अपने खेत से घर को लौट रहे थे। जैसे ही बुजुर्ग बहेड़ी शीशगढ़ रोड को पार कर रहे थे कि अचानक सामने से आई तेज रफ़्तार बुलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने तड़प कर घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर ट्रैक्टर, लकड़ी की बेंच आदि लगाकर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि सड़क पर कोई भी अवरोधक न होने से आए दिन फर्राटा भरते वाहनों से हादसे होते रहते हैं। 

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर कुछ ही देर में जाम को खुलवाकर बुजुर्ग के शव का पंचनामा भरकर शव पीएम को बरेली भेज दिया। बता दें मृतक बुजुर्ग के दो बेटे नरेंद्र और जितेंद्र हैं। वहीं इस मामले पर इंस्पेक्टर राम अवतार सिंह ने बताया कि मृतक बुजुर्ग के शव का पंचनामा भरकर शव पीएम को भेज दिया है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। गांव के पास हादसा होने से ग्रामीण रोड पर पर इकट्ठे हो गए थे जिन्हें समझा कर हटा दिया गया था। 

ये भी पढे़ं- बरेली: CM योगी के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर, जायजा लेने पहुंचे DM-SSP

 

संबंधित समाचार