नाना पटोले ने कहा- भाजपा कर रही है शिवाजी महाराज का अपमान करने का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने सोमवार को कहा कि ऐसा लगता है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने के प्रयास की होड़ लगी है।

पटोले ने कहा है कि पिछले एक महीने में ही भाजपा के चार-पांच नेताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने वाले बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह अनजाने में नहीं बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज को बदनाम करने के लिए भाजपा द्वारा रची गई एक सोची समझी साजिश थी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिवाजी महाराज पर दिए गए बयान में कहा था कि वह एक पुराने युग के आदर्श थे और नितिन गडकरी नए आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि उसके बाद भाजपा के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शर्मनाक बयान दिया कि शिवाजी महाराज ने औरंगजेब से पांच बार माफी मांगी थी।

राज्य के पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने महाराजा के आगरा मिशन की तुलना शिवसेना के साथ राज्य के मुख्यमंत्री के विद्रोह से की और और अब केंद्रीय राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे का वीडियो जिसमें उन्होंने शिवाजी महाराज के नाम का उल्लेख किया है, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

उन्होंने इन बयानों को लेकर भाजपा ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता अपने देवतुल्य शिवाजी महाराज का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और भाजपा को सबक सिखाएगी। 

यह भी पढ़ें :- तीन गांवों ने इस मुद्दे पर गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का किया बहिष्कार

संबंधित समाचार